उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

बहनो के इस हुजूम पर हुई पुष्प वर्षा, मंत्री जोशी ने भी भाई का फर्ज निभाया हुए भावुक !

मंत्री जोशी ने अपार स्नेह के लिए कार्यक्रम में पहुंची बहनों का आभार व्यक्त किया।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 27 AUGUST-2023:   रविवार को आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम देहरादून  में आयोजित ‘रक्षाबंधन समारोह 2023’ का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर  करीब  15 हजार से अधिक बहनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  वही  मसूरी विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार  गणेश जोशी ने हजारों की संख्या में पहुंची बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वही इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री एवं पदम भूषण पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टपकेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त कृष्णा गिरी महाराज और उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की।  इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पर्यावरणविद अनिल जोशी, महंत कृष्ण गिरि महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, पूर्व दर्जादारी कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

इस  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कई सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। रक्षाबंधन समारोह में सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।

इस अवसर पर बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा बहनों का इतना बड़ा हुजूम पहली बार देखा है। वही भव्य कार्यक्रम के लिए आशा नौटियाल ने मंत्री गणेश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आशा  नौटियाल ने कहा मंत्री के रूप में गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में नए नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी की लंबी उम्र की भी कामना भी की।

 वही इस  कार्यक्रम के दौरानरक्षा बंधन के पावन पर्व पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संबोधन के दौरान भावुक नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने अपने फोज में बिताए हुए दिनों का भी स्मरण करते हुए भावुक नजर आए।  उन्होंने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान महिलाओं के अपार स्नेह का जिक्र किया। मंत्री ने कहा राखी का त्योहार भाई बहन का त्योहार है। उन्होंने बहिनों को विश्वास दिलाते हुए कहा बहिनों के अपार स्नेह ने मुझे इस  लायक बनाया है, बहनों के प्यार ने चार बार विधायक दो बार मंत्री बनाया।

इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची बहनों का आभार व्यक्त भी किया। मंत्री संबोधन के दौरान भावुक नजर आए।  मंत्री ने अपने संबोधन में कहा मैंने गरीबी को बहुत नजदीकी से देखा है। समाज ने अगर ताकत दी है तो उसका सद्पयोग कमजोर और गरीबों की सेवा के लिए करना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य अथिति पर्यवरणविद अनिल जोशी ने कहा भव्य कार्यक्रम के लिए मंत्री गणेश जोशी को बधाई दी। उन्होंने कहा जन नेता लोक नेता में गणेश जोशी पर फिट बैठता है। उन्होंने कहा जब कहीं आपदा जैसी घटनाएं होती है तो मंत्री गणेश जोशी आपदा पीड़ितों का दुःख दर्द बांटते नजर आते है। उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने में महिलाओ की अहम भूमिका रही है।

वही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं, आप सभी बहनों की वजह से हूं। यह आपके प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाया हूं। जितना भरोसा आप माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा मैं आप पर करता हूं। मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मेरे पास शब्द नहीं है हर वर्ष बहिनों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंत्री ने अपार स्नेह के लिए कार्यक्रम में पहुंची बहनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button