उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

इस बार की नवरात्रि बेहद ही खास: सीएम ने की प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 14 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित  15 अक्तूबर, 2023 को शुरू शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।

समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है ।हिंदू धर्म के धार्मिक गुरूो के मुताबिक, इस बार की नवरात्रि बेहद ही खास है। एक तरफ जहां माता का वाहन हाथी शुभ माना जा रहा है। तो वहीं नवरात्रि पर 30 साल बाद 3 दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। तो चलिए आइए जानते हैं ये योग क्यों शुभ माना जा रहा है।

इस बार  शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर, 2023 को शुरू होगी और 24 अक्तूबर, 2023 को समाप्त होगी। और अगले दिन 24 अक्टुबर को विजय दशमी या दशहरा पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार दिनांक 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है।नवरात्रि के पूरे नौ दिन देवी दुर्गा की विधि-विधान के साथ उपासना करने से भक्तों की हर अधूरी इच्छा पूरी हो जाती है। मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह भंडारा और जगराता, जागरण का आयोजन किया जाता है। वही कई जगहों पर देवी मां का भव्य पंडाल भी सजाया जाता है, जहां मां शेरावाली की मूर्ति स्थापित की जाती है। वही इस शारदीय  नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की कृपा पाने के लिए सही विधि और शुभ मुहूर्त में कलश या घटस्थापना करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button