उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर सख्त पुलिस

Spread the love

 उत्तराखंड: 25 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित रविवार  को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 08 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-

1-विनोद प्रसाद नौटियाल पुत्र भागवत प्रसाद नौटियाल निवासी धर्मपुर नेहरुकाँलोनी, पटेलनगर, उम्र 31 वर्ष
2- राहुल शाह पुत्र अरविन्द शाह निवासी लोहियानगर मकान नम्बर 1158 पटेलनगर उम्र 18 वर्ष
3- राजू पुत्र कृष्णा निवासी गोल मार्केट धारावाली मोहब्बेवाला उम्र 35 वर्ष
4- वसीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सुल्तान चौक बह्मपुरी उम्र 25 वर्ष
5- शिवराज पुत्र पंकज निवासी शिवमन्दिर ब्रह्मपुरी उम्र 19 वर्ष
6- अमरदीप पुत्र पंकज निवासी शिवमन्दिर चौक ब्रह्मपुरी पटेलनगर उम्र 18 वर्ष
7- विक्की पुत्र भूपेन्द्र मंडल निवासी शिवमन्दिर चौकी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, उम्र 18 वर्ष
8- कर्ण पुत्र शिशुपाल निवासी आर्शीवाद एनक्लेव देहराखास, पटेलनगर, उम्र 21 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button