
उत्तराखंड: 25 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित रविवार को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्धों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए विशेष कर रात के समय अनावश्यक रूप सड़कों पर घूम रहे व्यक्तियों/ हुड़दंग करने वाले व देर रात्रि खुलने वाले बार /रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनाँक 24-25/10/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो में होटल/ पब/ बार/ रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वही इस अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूम रहे 109 व्यक्तियों/युवको को पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु संबंधित थानों पर लाया गया, जिनके आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी, इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को 185 एमवी एक्ट में सीज किया गया, तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 83 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 23 वाहनों को सीज़ किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर 97 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किये गए।



