उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

लहराई थी पिस्टल- रौब झाड़ने के शौक ने खिलाई हवालात की हवा

Spread the love

उत्तराखंड: 24 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमे राजपुर रोड में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार व्यक्ति द्वारा खुलेआम कार से बाहर तमंचा लहराया जा रहा था, उक्त व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार हथियार प्रदर्शित करने से आमजन में भय व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो रहा था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसे आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने लाया गया, जिससे पूछताछ व जांच में तथ्य प्रकाश में आये की वीडियो में कार के बाहर लहराया जा रहा हथियार असल मे एक खिलौना पिस्टल थी, जिसे कार सवार युवकों द्वारा दशहरा मेले से खरीदा गया था, जांच में भी वीडियो में दिख रहा हथियार खिलौना होना पाया गया।

परंतु कार सवार युवकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किये गये इस प्रकार के कृत्य से आमजन में भ्रम व डर का माहौल बनने तथा सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था की छवि को प्रभावित करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दून पुलिस की अपील -सोशल मीडिया पर रील व प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार का कार्य न करें, इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button