उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

वाल्मीकि जयंती पर राज्यपाल डॉ. बिसेन ने महत्वपूर्ण संदेश दिया

Spread the love


उत्तराखंड: 25 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित लोक भवन में
उत्तराखंड  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी रचनाएं समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देती हैं। इस अवसर पर हमें उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button