उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

अध्यक्ष नड्डा का देवभूमि आगमन पर स्वागत: पर्यावरण संरक्षण के साथ दिया संदेश, कार्यक्रमो में भाग लिया !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 27 AUGUST .. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित   जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया।   इस दौरान कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार,  विधायक  मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

वही इसी के साथ ही मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी नड्डा  के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया।

वही इस मौके पर  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पं. श्री मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वही इस अवसर पर रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष   जे.पी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button