उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी प्रकारण में महिला दबोची, पुलिस अपराधियों पर पड़ी भारी

Spread the love

 उत्तराखंड: 11 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली  प्रेमनगर क्षेत्र में  दिनांक 24-05-2026 को वादिनी श्रीमती सीमा राजपूत निवासी EHT लक्ष्मीपुर प्रेमनगर ने एक लिखित तहरीर दिनांक 20/05/2026 की रात्रि में उनके घर EHT लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर में अभियुक्त 1-अर्जुन पुत्र बलवान निवासी झिंझोली सोनीपत हरियाणा 2- विकास बलारा पुत्र राज कपूर चौधरी निवासी सेक्टर 3/148 रोहतक हरियाणा 3- दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर जान से मरने के नियत से फायरिंग करना तथा वादिनी के पति से 30 लाख ₹ की रंगदारी मांगने के संबंध में कोतवाली प्रेमनगर में दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 109(1), 308(4),61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग की विवेचना के दौरान घटना में शामिल एक अभियुक्त अमन पुत्र सुपेंद्र निवासी नालापानी DL रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून का नाम प्रकाश में आया, जिसे पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 10/06/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा फरार अभियुक्तों पर 15-15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर अभियोग में फरार चल रही नामजद इनामी अभियुक्ता दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष को दिनाँक 10/09/2026 को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-

1- दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा, उम्र 31 वर्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button