उत्तराखंडदेहरादून

SSP दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद

Spread the love

 उत्तराखंड: 27 AUG. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित आज  डीएवी इण्टर कालेज में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा प्रमेंद्र डोबाल एसएसपी देहरादून से शिष्टाचार भेंट की, भेंट के दौरान छात्राओं द्वारा एसएसपी देहरादून व अन्य उपस्थित अधिकारियों की कलाई पर राखी बाधंते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी।

भेंट के दौरान देहरादून जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) द्वारा उपस्थित बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। भेंट के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए थैक्यूं पुलिस अंकल कहते हुए उनका आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button