
उत्तराखंड: 26 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुये बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कें निर्देश पर आगामी दिनांक 29-नवम्बर को प्रातः 11-बजे शहीद स्मारक पर सरकार व शासन द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के लगातार उपेक्षा से नाराज होने पर बैठक आहूत की जायेगी।
जिसमें एक वर्ष से मुख्यमन्त्री की घोषणा व दों शासनादेशों कें बाद भी चिन्हीकरण ना होना , 10% क्षैतिज आरक्षण का ठीक से पालन ना होना , वर्ष 2011/12 में परीक्षा पास किये आंदोलनकारियों को नियुक्ति ना देना , एक समान सम्मान पेंशन ना होना , एवं स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों की सूचना ना दिये जाने जेसे सभी पहलुओं पर विचार कर बैठक में आगे की कोई बड़े निर्णय पर विचार किया जायेगा। प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आचार संहिता लगने वाली हैं और पिछले तीन महीनों से शासन व सरकार कमेटी कें नाम पर शहीद परिजनों व राज्य आंदोलनकारियों को गुमराह किया जा रहा हैं।
आपकों बताते चलें कि पिछले वर्ष मुख्यमन्त्री द्वारा घोषणा कें बाद भी कि आज तक चिन्हीकरण नहीं हुआ जबकि दों बार शासन द्वारा शासनादेश के बाद भी परिणाम शून्य हैं जिससे राज्य आंदोलकारियों मॆं विशेषकर मातृशक्ति में बहुत आक्रोश व्याप्त हैं। यदि जल्द ही मातृशक्ति की भावनाओं का सम्मान ना हुआ तो हमें सड़कों पर उतरने को विवश होगें।



