उत्तराखंडविविधसामाजिक

 26 नवम्बर हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है: राज्यपाल

Spread the love

उत्तराखंड: 25 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड लोक भवन में   राज्यपाल उत्तराखंड ने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। यह ऐतिहासिक दिवस भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार होने के साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और गरिमा की रक्षा का सशक्त माध्यम है।

राज्यपाल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी चिंतन, अथक प्रयासों और समर्पण से हमें एक ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों पर आधारित है।

राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन एवं आचरण में अपनाएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button