उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे 02 को दून पुलिस ने धर दबोचा

Spread the love

उत्तराखंड: 24 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत  14-09-2026 को वादी श्री करन शर्मा निवासी सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर तहरीर दी गई की अभियुक्त संजय त्यागी आदि के द्वारा वादी से भूमि विक्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए व असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के समय खड़ा कर वादी की पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराकर भूमि विक्रय के नाम पर करोड़ों रुपए की धनराशि धोखाधड़ी से ली गई व अपना पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई व फरार हो गए। जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 420/ 467/468/471/506 IPC में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने व उनकी गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। अभियोग में नामजद अभियुक्त संजय त्यागी व उसके अन्य साथी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त संजय त्यागी व परविंदर कुमार को आईटी पार्क पिछले गेट ,धोरण रोड से गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तो के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button