
उत्तराखंड: 25 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देव भूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक: 24/11/2026 से सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व उनके सत्यापन हेतु 02 दिवस का विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में तड़के प्रातः से ही संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए अभियुक्तों के घरों में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई, साथ ही सभी थाना क्षेत्रो में नशा तस्करों के धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
02 दिवसीय अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए/प्रकाश में आए 387 अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर सत्यापन की कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी अभियुक्तों के मोबाइल, बैंक खातों तथा अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे दोबारा तो मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तो नहीं हैं। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तों को थाने लाकर स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस टीमों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 लाख रू0 से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ बरामद किये गये। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। इसके अतिरिक्त मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित एक अन्य अभियुक्त को पुलिस द्वारा डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त -1- कोतवाली विकासनगर
01- बृजलाल पुत्र स्व0 श्री शिवलाल ग्राम संसोग पो0ओ0 ढाडिरावत, शिमला, थाना जुब्बल हिमाचल प्रदेश उम्र 51 वर्ष
2- दिनेश पुत्र मेहरू राम निवासी थियारा थाना नेरूआ तहसील चौपाल शिमला हिमांचल प्रदेश उम्र 39 वर्ष



