
उत्तराखंड: 26 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित दून महानगर में संविधान दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में भव्य प्रबुद्ध जन सम्मेलन दून मेडिकल कॉलेज देहराखास मे आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश के महामंत्री संगठन फणींन्द्रनाथ शर्मा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना कैबिनेट खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तरुण बंसल श्रीमती दीप्ति रावत टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह नरेश बंसल एवं महापौर सौरभ थपलियाल श्रीमती स्वराज विद्वान देहरादून बार काउंसलिंग अध्यक्ष अनिल शर्मा,डॉ महेश कुड़ियल, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ता गण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं संविधान की गरिमा को नमन करते हुए किया गया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की निर्माण यात्रा, उसकी मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा भारतीय समाज में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में निर्मित भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला हमारा राष्ट्रीय मार्गदर्शक है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया है। उन्होंने कहा कि 2015 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के 75वे वर्षगाठ पर 26 नवम्बर को संविधान गौरव दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया। यह एक पॉलिटिकल दस्तावेज नहीं है यह हमारा गौरव,बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की सरकारों ने संविधान की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से देश में विकास को नई गति दे रही है लेकिन विपक्ष में कांग्रेस पार्टी आज के दिन रक्षा संविधान दिवस मना रही है जबकि खतरा संविधान को नहीं कांग्रेस को है इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संविधान में कई बदलाव किए गए संविधान में नियमों के बदलाव के आड़ में कचरा करने वाली अगर कोई है तो वह मात्र कांग्रेस पार्टी है।
श्री राम माधव जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान की वास्तविक भावना, प्रेरणा स्वतंत्रता को समझना बहुत जरूरी है हमें अपने अधिकारों को देखते हुए कर्तव्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों का परिचय मुख्य अतिथि का परिचय बताते हुए आज के दिन को महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है हम सब का गौरव है कि आज हम सबके बीच में हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव जी हमारे बीच में उपस्थित हैं।
कार्यक्रम का समापन भाषण करते हुए बार काउंसलिंग अध्यक्ष देहरादून श्री अनिल शर्मा जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन आभार करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जिस समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
इस कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र राणा सहसंयोजक सुनील शर्मा राजेश बडोनी देवेंद्र पाल। वही इस कार्यक्रम में दायित्व धारी श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला मधु भट्ट श्रीमती स्वराज विद्वान महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा राजेश कंबोज संकेत नौटियाल संध्या थापा महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल मंत्री मोहित शर्मा सीता रावत समीर डोभाल जगदीश सिंबल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम संदीप बिजलवान विजय कुमार श्रेय नौटियाल बलदेव नेगी सुमन सिंह कुलदीप पंत प्रदीप वर्मा सैकड़ो की संख्या में समाज के शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी वर्ग तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



