क्राइमदेश-विदेश

BIG NEWS: दिल्ली में 10 पुलिस कर्मी घायल कर्फ्यू जैसे हालात !

दिल्ली/उत्तराखण्ड: 30 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार  दिल्ली  में मोहर्रम के जुलूस के दौरान नांगलोई इलाके में बवाल हो गया। मिडियिा रिपोर्ट के अनुसार  मोहर्रम  जुलूस के अंत में ताजिया लेकर जा रहे लोगों ने प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए मार्ग पर जाने से मना कर दिया और दूसरी ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे।इस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो जुलूस में शामिल हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी रूप से घायल हो गये। साथ ही दर्जन भर से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। उपद्रवी तत्वों ने यात्री बसों को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी हुड़दंगियों को तितर बितर किया। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।

शनिवार को एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज मल स्टेडियम के पास जुलूस मे शामिल कुछ लोग ताजिया लेकर रुक गये। बाद में जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिशें करने लगे। इस पर पहले से तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया जिस पर बवाल बढ़ गया।  वही इसी के साथ डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि  निर्धारित मार्ग पर करीब दस हजार लोगों की भीड़ मोहर्रम के जुलूस में ताजिया लेकर चल रही थी। जुलूस पूरी तरह से शांति पूर्ण था। लेकिन जुलूस के आखिरी हिस्से में ताजिया लेकर जा रहे लोगों ने प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए मार्ग पर चलने से इनकार कर दिया।

वही इस अवसर पर मोहर्रम जुलूस के ताजिया लेकर चल रहे लोग पुलिस के रोकने पर उग्र हो गये। उन्होंने सड़क पर चल रहे वाहनों और पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। यहां तक कि यात्री बसों को भी नहीं बख्शा। इस पत्थरबाजी की वजह से सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचा कर इधर उधर भागने लगे। मौके पर डीसीपी हरेंद्र सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये। वही इस दौरान करीब 20 मिनट तक नांगलोई की सड़कों पर पत्थरबाजी का तांडव चलता रहा। पत्थरबाजों ने एसएचओ के सरकारी वाहन और थाने की दो जिप्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वही  डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पथराव कर रहे लोग चेतावनी देने के बाद भी नहींं शांत हुए। फिर पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही पत्थर चला रहे लोग भागने लगे। इनके भागने के कारण सड़क पर जा रहे बाइक सवार गिर गये। पुलिस ने दस मिनट में लाठीचार्ज कर सभी को हटा दिया। डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी प्राथमिका शांति स्थापित करने की है। उन्होंने कहा कि करीब 10 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी फुटेज को जमा कर रही है। इसके जरिए पत्थरबाजों की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों की पहचान के लिए मोहर्रम कमेटी से भी सहायता ली जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। साथ ही सभी ताजिया को शांति पूर्ण तरीके से कर्बला में दफना दिया गया।

इस दौरान घटना के वीडियो फुटेज वायरल हो रहे है। पथराव के दौरान बसों मे यात्रा कर रहे लोग सीटों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाते हुए दिख रहे थे। इसमें बसों के टूटे हुए शीशे भी दिखाई दे रहे थे। कुछ कार सवार भी वीडियो बनाते हुए देखे। कार में बैठे लोग सिर पर हाथ रखकर पथराव से बचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान यात्रियों ने  बसों की सीट के नीचे सिर छिपाकर बचाई जान, कार वाले भी फंसे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button