उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

नवरात्रि सीजन हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी/रूट प्लान

Spread the love

 

उत्तराखंड: 10-Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  देहरादून पुलिस की अपील यदि कोई भी इच्छुक नागरिक यातायात के सुचारू संचालन हेतु अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहता है, तो वह ट्रैफिक वालिंटियर्स के रूप में दून पुलिस के साथ जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

यातायात पुलिस जनपद देहरादून- 7579278154 / 8958998827

एडवाइजरी:-

■ नो पार्किंग जोन मे वाहन खडा करने पर करने पर उक्त वाहन को ट्रैफिक क्रेन के माध्यम से टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना 1500 रू0 है।

■ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

■ त्यौहारी सीजन में निजी वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर ही करें, जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) आदि का प्रयोग करें।

■ समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

■ आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में पार्क कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।

■ आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, पुलिस/फायर आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा।

■ धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button