उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

महानवमी पर नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। राज्यपाल

Spread the love

उत्तराखण्डः 13 अक्टूबर 2024, रविवार को को देहरादून / राजधानी स्थित राजभवन में  उत्तराखण्डः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में सपरिवार शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर राजभवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, और इस पर्व के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के सम्मान को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, “नवरात्रि का यह पर्व हमारे समाज की परंपराओं और मूल्यों का प्रतीक है। देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन हमें याद दिलाता है कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button