उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर साथियों कोआने वाले वर्षों में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा

Spread the love

उत्तराखंड: 19 AUG. 2026, देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अमरीक हॉल, रेसकोर्स, देहरादून में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहरादून के फोटोग्राफरों, एसोसिएशन के सदस्यों एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर साथियों की उपस्थिति में फोटोग्राफी के क्षेत्र में योगदान, एकजुटता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सभी सदस्य फोटोग्राफर साथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान एसोसिएशन द्वारा केक काटकर इस दिवस को यादगार बनाया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फोटोग्राफर्स ने अपनी समस्याओं को रखा और जिसका एसोसिएशन ने उन सभी का समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर तैयार कार्यक्रम को LED के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रेस कोर्स गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह साहनी, ब्रांड एम्बेसडर, भारत स्वच्छ मिशन देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, फिल्म कलाकार इंद्राणी पांधी मौजूद रहे।

इसमौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र रावत ने बताया कि लगभग 500 सदस्यों वाला देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन देहरादून के फोटोग्राफर समुदाय एक मजबूत और संगठित मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। एसोसिएशन ने अपने 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। सात वर्ष पूर्व मात्र 5 लोगों से शुरुआत की थी। तब एक फोटोग्राफर साथी के परिवार को मदद की जरूरत थी। वो एक गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे,इस दौरान मदद के लिए पहली बार 2 लाख 80 हजार रुपए एकत्रित हुए। जिसके बाद इस संस्था का गठन किया गया जिसके माध्यम से आज 25 लाख से ज्यादा की आर्थिक सहायता की जा चुकी है।

इसमें मुख्य रूप से फोटोग्राफर साथी के आकस्मिक निधन, दुर्घटना, गंभीर बीमारी, उपचार एवं अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरत के समय उनके परिवारों को प्रदान की गई। कोरोना काल जैसे भीषण और कठिन समय में भी एसोसिएशन ने अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों की सहायता के लिए आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। एसोसिएशन का उद्देश्य केवल फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने साथियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय सहयोग करना भी संगठन की प्राथमिकता रही है।

इस दौरान अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,”विश्व फोटोग्राफी दिवस हमारे लिए केवल फोटोग्राफी के क्षेत्र का उत्सव नहीं है, बल्कि यह अपने उन साथियों के साथ खड़े होने का भी अवसर है, जिन्होंने इस संगठन को मजबूत बनाया है। पिछले सात वर्षों में हमारा प्रयास रहा है कि कोई भी फोटोग्राफर साथी स्वयं को अकेला न समझे। सुख हो या दुःख, आवश्यकता के समय संगठन परिवार की तरह अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा।”

उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी आज केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज की यादों और इतिहास को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम है। फोटोग्राफर समाज के हर महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनके हितों, सम्मान और कल्याण के लिए एक मजबूत संगठन का होना आवश्यक है।
आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर DPA के
अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष परमीत सिंह खुराना, सचिव जोगेश खन्ना,उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह के साथ ही संस्थापक सदस्य अतुल बंसल,राजू कंडारी, विकास कपूर, विपिन राणा, राकेश डोभाल, शिशुपाल रावत एवं दीपक पयाल आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर सभी फोटोग्राफर साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा तथा फोटोग्राफर समुदाय के हित में सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, नए सदस्यों की ज्वाइनिंग भी कराई गई। सभी सदस्यों को अतिथियों के द्वारा प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल फोटोग्राफी से संबंधित स्टॉल्स भी लगाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button