उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दून पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश, नाबालिक युवती को रेस्क्यू किया

Spread the love

उत्तराखंड: 02 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01/10/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत हरभजवाला में नीलकंठ एनक्लेव में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा अवैध देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नील कण्ठ एनकलेव हरभजवाला में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को 03 महिलाये व 01 नाबालिक युवती सहित 03 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई।

मौके से पुलिस द्वारा 03 महिलाओं सहित कुल 06 अभियुक्तो को अनैतिक देह व्यपार में लिप्त मिलने पर गिरफ्तार करते हुए नाबालिक युवती को रेस्क्यू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त मनीष कुमार लखेडा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ दिल्ली से महिलाओ को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, अभियुक्त फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार उक्त महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे अथवा ग्राहकों द्वारा बताये गए स्थान पर भेज कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। नाबालिक युवती को भी अभियुक्त का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून में अभियुक्त के कमरे में लाया था, जहाँ वह उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहे थे परंतु युवती द्वारा मना करने पर अभियुक्तो द्वारा उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।

अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने, नाबालिक युवती को बंधक बनाकर उससे गलत काम करवाने का प्रयास करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0 – 704/2026 धारा- 96/99/127(2)/3(5) बीएनएस व 14(5) पोक्सो अधिनियम व 3/4/5/11 देह व्यापार अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button