उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनवायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा की त्वरित कार्यवाही

SSP दून की सख्ती हुड़दंगियों पर पड़ रही भारी

Spread the love

उत्तराखंड: 04 JULY 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत  दो वाहनो, कार सं0- UK07HJ-3133 व कार सं0- UK07FD-8178 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ अज्ञात युवको द्वारा राजपुर रोड पर वाहनों को खतरनाक तरीके से चलाते हुए हुडदंग किया जा रहा था, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को निर्देश दिए गए,

जिस पर डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते द्वारा वीडियो में दिख रहे दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दोनों वाहनों के चालकों व उनमें सवार 04 अन्य युवको को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही दोनो वाहनो को MV ACT में सीज किया गया।

इस दौरान  दून पुलिस की आमजन से अपील, सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात नियमों का पालन करे, ऐसी किसी भी गतिविधि से बचे, जिससे जनसुरक्षा अथवा शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button