उत्तराखंडकृषिदेहरादून

किसान भवन में किसानों का धरना प्रदर्शन, दी चेतावनी- राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा

Spread the love

उत्तराखंड: 06 June 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के पास किसान भवन में ऑर्गेनिक खेती किसानों की समस्याओं को लेकर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून से किसान भवन के लिए इकट्ठा हुए। सभी किसान भाई सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में किसान भवन पहुंचकर किसान पंचायत के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान भवन में 25 दिन से चल रहे धरने में ऑर्गेनिक खेती किसानी और उसमें काम करने वाले जिनको कई महीने से वेतन नहीं मिला। इस कारण बहुत सारे किसान भाई जो ऑर्गेनिक खेती करते हैं उनको बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। आज उनके धरने में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम दत्त शर्मा राष्ट्रीय , ने चेतावनी के साथ कहा कि उनका समर्थन दिया 9 तारीख का निदेशक साहब ने मिलने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि उस दिन वार्ता में अगर हमारे किसानों को न्याय मिलता है तो बहुत अच्छी बात है। वरना उसे दिन आगे की रणनीति तय की जाएगी। और एक बहुत बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । किसान भवन में धरना प्रदर्शन में उपस्थित किसान कोषाध्यक्ष बीएस यादव, अरुण तोमर ,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, प्रदेश सचिव चिरंजीव सहगल, संगठन मंत्री इरशाद ठेकेदार , ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष और मीडिया सलाहकार काफी संख्या में किसान यूनियन के लोग थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button