
उत्तराखंड: 07 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित आज दिनांक 07सितम्बर 2026
भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति , गोर्खाली सुधार सभा, ब्राह्मण समाज महासंघ , एवं सहयोगी संस्थाओं के तत्वाधान में वर्ष 2026में नेपाल एवं मान्यता में आई प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगत पुण्य आत्माओं की आत्मिक शांति हेतु सामुहिक प्रार्थना सभा का आयोजन गोर्खाली सुधार सभाके मानेकशॉ सभागार में किया गया । भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष प०राम प्रसाद उपाध्याय जी ने अवगत कराया कि इस आयोजन में में श्रद्धाजंलि, शांति पाठ, एवं आत्मशांति हेतु सामुहिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। आज नेपाल में आई त्रासदी का 13वां दिन भी है इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए यह यज्ञ किया गया। जो नेपाल वासी इस आपदा में जान माल गवांकर बेघर हुए हैं उनके लिए भी शीघ्र पुनर्वास हेतु कामना भी प्रकट की गई ।
इस अवसर पर भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी समस्त बुद्धिजीवी ब्राह्मण, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री,राज्यमंत्री श्रीमती ज्योति कोटिया, राज्यमंत्री श्री अभिषेक शाही, तीज समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह, सृजनशील महिला ब्राह्मण समिति की अध्यक्षा श्रीमती रीता पौडेल, एवं उनकी टीम, डी एफ ओ श्री इंद्रेश उपाध्याय,श्री पवन शर्मा ,आचार्य विपिन जोशी, श्री अशोक वल्लभ शर्मा ,श्री सूर्य विक्रम शाही, श्री मधुसूदन शर्मा,श्री टेकू मगर श्रीमती सपना मल्ल, श्रीमती माया राना, समस्त संघ संस्थाओं एवं उपजायीय समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित रहते हुए पूर्णाहुति दी और दिवंगतों की आत्मिक शांति की प्रार्थना भी की ।



