उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

देवभूमि में अक्षय तृतीया की धूम: CM ने दी शुभ आशीष

Spread the love
उत्तराखंड: 18 April 2026, शनिवार को देहरादून/राजधानी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
इस साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आरंभ होगी. 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी.  उदया तिथि के आधार पर रविवार, 19 अप्रैल को यह त्योहार मनाया जाएगा।.
मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-धर्म आदि के कार्यों से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. यानी इस दिन शुभ कर्मों के बदले इंसान के हिस्से में  आए पुण्य सारी उम्र उसे लाभ देते हैं. यह पावन तिथि धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होती है. इस दिन न केवल पूजा-पाठ से लाभ होता है,. बल्कि सोने-चांदी जैसी मूल्यवान चीजें खरीदने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है. आइए अक्षय तृतीया की तिथि शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में जानते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button