उत्तराखंडदेश-विदेश

भारत में क्यों नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण, जानिए कारण!*

उत्तराखंड: 06 अप्रैल 2024, (इंडिया) सोमवार, 8 अप्रैल, 2024 को चंद्रमा के आरोही नोड पर पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। यह भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 1 बजकर 20 मिनट पर होगा। इसकी अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। और कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे महान उत्तरी अमेरिकी ग्रहण करार दिया है। यह सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिससे पृथ्वी पर दर्शकों के लिए सूर्य की छवि धुंधली हो जाती है।

लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कारण…सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण नियमित रूप से हर साल पृथ्वी और चंद्रमा की गति के आधार पर लगाते हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है।

बता दें कि साल का यह पहला ग्रहण अमेरिका (America) में दिखाई देगा। सबसे खास बात है कि 2017 के बाद से यह पहला ऐसा ग्रहण होगा जो सबसे ज्यादा वक्त तक दिखाई दिया था। इससे पहले America में 2 मिनट 42 सेकेंड तक चलने वाला ग्राहण सात साल पहले दिखाई दिया था।

*ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिखेगा: बता दें कि भारत में माना जाता है कि सूर्य ग्रहण अमावस्था तिथि को लगता है। 8 अप्रैल 2024, दिन सोमवार को चैत्र मास की अमावस (New Moon) तिथि को ग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अप्रैल 2024 में दिखाई देने वाला ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिखेगा।

*सूर्य ग्रहण किसे कहा जाता है। बता दें कि जब सूरज और पृथ्वी के बीच में से चंद्रमा गुजरता है और सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहा जाता है। 8 अप्रैल सोमवार चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. विज्ञान के मुताबिक, सूर्य ग्रहण हो या चंद्रग्रहण ये एक आम खगोलीय घटना होती है. लेकिन, ज्योतिष के अनुसार, इसका प्रभाव आम व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है

आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है जबकि सूर्य की किरणों को चंद्रमा पूरी तरह से ढक ले। इसीलिए यह आम सूर्य ग्रहण से अलग होता है। आमतौर पर चंद्रमा, सूर्य के एक हिस्से को ही ढकता है जिसे हम आंशिक सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

जैसा कि हमने बताया कि 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण दुनियाभर में नहीं दिखेगा। NASA का कहना है कि यह पू्र्ण सूर्य ग्रहण Mexico से शुरू होकर अमेरिका के टेक्सस से गुजरेगा। सूर्य ग्रहण की पूरी लोकेशन की जानकारी आप नासा के ब्लॉग पर जाकर भी ले सकते हैं।

नासा की सलाह है कि सभी सावधानियों के साथ ही इस पूर्ण सूर्यग्रहण को देखें। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान जबकि चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की सतह को ढक लेगा तो आप नंगी आंखों से इसे देख सकते हैं। लेकिन आमतौर पर बिना आई Protection के सूर्य को सीधे देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button