
देहरादून डेस्क/उत्तराखण्ड: 20 Jan.–2024: ब्राउन शुगर व साधारण चीनी के मुकाबले गुड़ को सेहतमंद माना जाता है! जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। बहुत से लोग खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाते हैं। गुड़ खाने से आइए आपको उन फायदों के बारे में बताते हैं, गुड़ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों के भरपूर रखता है। यही वजह है कि लोगों को खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में आइए आपको उन फायदों के बारे में बताते हैं, जो खाना खाने के बाद गुड़ खाने से आपके शरीर को मिल सकते हैं।
गुड़ एक प्रकार का मीठा खाद्य पदार्थ होता है, जिसे गन्ने के रस से बनाया जाता है। इसके लिए गन्ने के रस को किसी बड़े बर्तन में रखकर आग में गर्म किया जाता है, जो कुछ समय बाद गुड़ का रूप ले लेता है। यूं तो चीनी को भी गन्ने के रस से ही बनाया जाता है, लेकिन चीनी गन्ने के रस का रिफाइंड रूप है, जबकि गुड़ अनरिफाइंड प्रकार है। इसी कारण से गुड़ में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए ब्राउन शुगर व साधारण चीनी के मुकाबले गुड़ को सेहतमंद माना जाता है ।
गुड़ में प्राकृतिक मिठास होने के साथ प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा गुड़ में वसा मौजूद न होने की वजह से ये वेट लॉस में भी मदद करता है।
इंसानी शरीर को वैसे तो कई प्रकार की बीमारियां घेरे रखती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है तो वैसे-वैसे इन बीमारियों में भी बदलाव देखने को मिलता है। जैसे बात अगर आजकल के मौसम यानी सर्दियों की करें तो ऐसे समय में हमें अपना इम्यूनिटी सिस्टम सही रखना चाहिए, जिसके लिए हमारा खान-पान बेहद अच्छा होना चाहिए। लेकिन आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि आखिर क्या खाएं और क्या ना खाएं? तो आपको बता दें कि गुड़ तो जरूर खाएं, क्योंकि गुड़ सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके कई फायदों के बारे में।




















