उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

प्रकाश पर्व पर कृषि मंत्री जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाओ के साथ दिया संदेश!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित उत्तराखण्ड प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड  राजभवन में राज्यपाल ले० जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेट करते हुए दीप पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी।

वही इसी के साथ ही  : प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर  प्रदेश के कृषि  मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से उनके आवास में भेट के उन्हें प्रकाश के महापर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी।

वही दुसरी ओर प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर दीपावली के अवसर पर  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला और भोले जी महाराज से मुलाकात कर उन्हें प्रकाश के महापर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हंस फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश में चल रहे विभिन्न जनहित के कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button