उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री: मृतक की पत्नी का 03 वर्षों से अभियुक्त से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Spread the love

उत्तराखंड: 04 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 12 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा।

घटना का विवरण:-  दिनांक 03-10-2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई में बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पुरूष, जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार उमर 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई, का शव खाई में बरामद हुआ, जिसकी गर्दन में धारदार हथियार से वार किए गए थे।
इस  घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक  साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
मौके पर मृतक मदन मुखिया का पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के मकान मालिक श्री सुरेंद्र सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी मांडूवाला प्रेमनगर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0रू 214/26 धारारू 103 (1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस दौरान घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा घटना स्थल के आसपास रह रहे मजदूरों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 03/10/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त लल्लन शर्मा  को गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मृतक मदन मुखिया की हत्या करना स्वीकार किया गया।
  अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में शािमल मृतक की पत्नी मीना को पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लल्लन की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button