उत्तराखंडदेहरादूनयूथशिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव में 27 Oct. से, छात्र प्रतिभा दिखाएंगे!

आज से चौथा साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल 2023 DIT में!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित सुभाष रोड पर एक होटल में प्रेस वार्ता में डीआईएसटीएफ (DISTF) संचालन समिति के संयोजक ने बताया देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव (डीआईएसटीएफ) में 25 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) और डीआईटी विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से चौथे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव (DISTF-2023) का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2023 तक देहरादून में डीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

इस महोत्सव में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 25 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चौथे संस्करण के लिए तैयार हो जाइए। DISTF 2023 उत्साह, उमंग और खोज से भरपूर विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक असाधारण उत्सव साबित होगा। इसमें खास बात ये है कि इसमें छात्रों से लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वही इस दौरान डीआईएसटीएफ (DISTF) संचालन समिति के संयोजक एवं डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रो प्रियदर्शन पात्रा के मुताबिक, DISTF एक अनोखा कार्यक्रम है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जुनून रखने वाले और इसे लोकप्रिय बनाने वाले सभी लोगों के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए समर्पित है। पिछले तीन संस्करणों में DISTF ने भारी भागीदारी देखी है। इस वर्ष देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव (डीआईएसटीएफ) में 25 से अधिक ये विशेष कार्यक्रम रहेंगे।

उन्होंने कहा कि DISTF-2023 का हिस्सा बनने का अवसर न चूकें, जहां नवाचार, शिक्षा और खोज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया को प्रेरित और उन्नत करने के लिए एकत्रित होते हैं। हमसे जुड़ें और इस असाधारण यात्रा का हिस्सा बनें।

वही इस पत्रकार वार्ता को संयुक्त निदेशक यू कास्ट दो डीपी उनियाल, प्रोफेसर प्रियदर्शन पत्र प्रोवाइड चांसलर डी आई टी यूनिवर्सिटी, डॉ पीयूष गोयल वरिष्ठ वैज्ञानिक डिपार्टमेंट बायोटेक्नोलॉजी भारत सरकार , डॉक्टर ओपी नौटियाल वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी यूसर्क, प्रोफेसर नवीन सिंघल को कन्वीनर एवं कंवर राजस्थान आयोजन सचिव ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button