उत्तराखंडकुमाऊंयूथस्पोर्ट्स

काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 संस्करण की थीम रही “ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें ।”

उत्तराखण्ड: काठगोदाम / हल्द्वानी , 8 अक्टूबर 2023 :(कुमांऊ)   हल्द्वानी स्थित काठगोदाम हाफ   मैराथन 2023 का 8 अक्टूबर 2023, रविवार को सुबह 6 बजे श्री राम मैरिज हॉल गौलापार काठगोदाम,  में   शुरू की गयी।  इस संस्करण की थीम ड्रग दुरुपयोग  के खिलाफ दौड़ें  रखा गया था , जिसमें  लगभग 400   पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। वही  इस मैराथन  में खिलाड़ियों ने 21 किमी (समयबद्ध दौड़), 10 किमी (समयबद्ध दौड़) और 5 किमी (गैर-समयबद्ध दौड़) वर्गों में भाग लिया।

वही इस मौके पर  पीसी कुशवाहासंस्थापक-थ्रिल जोन ने कहा  ” एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना जरूरी है।  मुझे खुशी है कि प्रतिभागियों ने  काठगोदाम में आज आयोजित हुई काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 में  बाद चढ़ कर उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस वर्ष   दून मानसून दौड़ की थीम ड्रग दुरुपयोग  के खिलाफ दौड़ें रखा गया। जो कि  लोगों को जागरूक करेगी उन्हें अपने जीवन में कोई भी ड्रग  नहीं लेनी चाहिए। और दूसरों को भी इस बात  के लिए जागरूक करेंगे  कि वे ड्रग का उपयोग न करें और स्वस्थ जीवन जियें। पूरे भारत में पिछले 8 वर्षों में थ्रिल जोन का यह 102वां आयोजन हो रहा है। “

वही इस  21 किमी (समयबद्ध दौड़) के विजेता इस प्रकार रहे:  18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष रणजीत सिंह बिष्ट और महिला में गरिमा शर्मा विजेता रहे।, 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष सतीश शर्मा   और महिला में आयुषी कनवाल    विजेता रहे।, 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष अजय कुमार और महिला में अनुज कुटियाल विजेता रहे।, 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष कैलाश मेहरा महिला में नीमा बिष्ट विजेता रहे।, 61+ वर्ष आयु वर्ग में शिवेन्द्र सिंह बिष्ट विजेता रहे।

वही इस अवसर पर काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 के  ट्रैवल पार्टनर – A2z ट्रेवल्स,  हाइड्रेशन पार्टनर – टाटा कॉपर, उपहार और जलपान भागीदार – बॉन और  सपोर्ट पार्टनर – पंजाबी रनर्स, कुमाऊं फिटनेस ग्रुप रहे।

10 किमी (समयबद्ध दौड़) के विजेता:

18 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में हिफ़जान खान और महिला वर्ग में आसीमा राणा विजेता रहे।

19 से 30 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में पवन विजेता रहे।

31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में आशीष पाण्डे और महिला वर्ग में बबीता विजेता रहे।

41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में नंदन सिंह और महिला वर्ग में शिवकर विजेता रहे।

51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में शेखर त्रिपाठी और महिला वर्ग में मुन्नी जोशी विजेता रहे।

61+ वर्ष आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में जावेन्दर सिंह बिष्ट विजेता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button