उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

GSS by संगीत प्रेमी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमयी शाम का आयोजन!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 10 AUGUST .. 2023, खबर… राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित  गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशाॕ सभागार में देहरादून के मशहूर संगीत प्रेमी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ग्रुप की प्रथम वर्षगांठ एवं सदी के महान गायक किशोर कुमार( किशोर दा) के 94 वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रुप के कलाकारो ने हिंदी एवं नेपाली गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देहरादून के मशहूर गायक अलेक्जेंडर ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर एवं अपनी आवाज के जादू से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्य का विधिवत शुभारंभ किया | उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए एवं ग्रुप की वर्षगांठ के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु स्मृति चिन्ह देर सम्मानित भी किया।

 इस मौके पर कार्यक्रम में समधुर आवाज के धनी — सतीश थापा, दीप्ति राणा, आशीष ठाकुर, मनीषा आले, देवेन शाही, कमल थापा, डा.गोपाल छेत्री, एलबी थापा, सुनीता क्षेत्री, ज्योति झा, अभिषेक गुरुंग ने अपने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर मजबूर किया।  वही इसी के साथ कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रभा शाह ने किया |

इस अवसर पर कै० आर०एस०थापा, श्रीमती ज्योति कोटिया, पीयुष निगम, श्रीमती कमला थापा, श्रीमती पूजा सुब्बा चंद,  मधुसूदन शर्मा,  संदीप अग्रवाल , कै०वाई०बी० थापाजी एवं भारी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button