उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

सभी पब/बार/होटल/रेस्ट्रोरेंट के संचालकों पर पुलिस की नजर रहेगी

Spread the love
उत्तराखंड: 08 April 2026, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल(SSP) द्वारा जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ गोष्ठी के उपरान्त अधीनस्थ अधिकारियों को शहर के विभिन्न पब, बार एवं होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालको से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख पब, बार एवं होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा एवं जांच की जा सके।
देहरादून पुलिस द्वारा जारी मुहीम के तहत जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस लेते हुए उन पर सतर्क दृष्टि रखी जानी है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया है , जिसके द्वारा जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 50 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त कर लिये हैं, जिनकी कंट्रोल रूम के माध्यम से मोनिटरिंग की जा रही है।
एसएसपी दून की उक्त मुहिम से प्रतिष्ठानो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ नियमों का उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सकती है साथ ही किसी घटना के घटित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किये जा रहे इस सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है। शेष बचे पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button