उत्तराखंडदेहरादूनपर्यावरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM ने अपनी माता के नाम एक वृक्ष लगाने हेतु किया प्रेरित ..!

Spread the love

उत्तराखण्ड: 05 जून 2025, बृहस्पितिवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री   सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

इस मौके पर सीएम ने  प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button