उत्तराखंडRTIराज्य

शाह का ऐलान: 2029 से पहले सभी 21 राज्यों में UCC लागू होगा 

Spread the love

न्यूज डेस्क / उत्तराखंड: 15 Sep. 2026, जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और जनसेवा में 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने यह ऐलान किया है. अमित शाह ने कहा 2014 में देश की कमान संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से खुद को ‘प्रधान सेवक’ बताया था.

उन्होंने कभी खुद को शासक नहीं माना, बल्कि हमेशा जनता के सेवक के तौर पर काम किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने आसान शब्दों में समझाया कि यूसीसी का सीधा मतलब है कि धर्म चाहे कोई भी हो, शादी, तलाक, जमीन-जायदाद के बंटवारे और बच्चे को गोद लेने जैसे मामलों में हर नागरिक के लिए एक जैसा कानून होगा. अमित शाह ने कहा ‘हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की है.

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि 2029 से पहले हम एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी को पूरी तरह लागू कर देंगे.’ गृह मंत्री ने बताया कि यह फैसला सरकार की ‘इंडिया फर्स्ट’ सोच का हिस्सा है. उन्होंने साफ किया कि आजादी के बाद से जो पुराने और उलझे हुए मसले सालों से लटके पड़े थे, सरकार अब उन्हें एक-एक करके सुलझा रही है. इसका मकसद देश के हर नागरिक को बराबरी का हक देना और देश के कानूनों को और ज्यादा मजबूत बनाना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button