उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 07 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद

Spread the love

उत्तराखंड: 29 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीमों द्वारा दिनांक 29/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मातावाला बाग, सहारनपुर रोड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन संख्या यू0के0-07-एफबी -3706 में सवार 05 व्यक्तियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 87 बोतले अवैध शराब बरामद की गई। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा मौके से शराब के अतिरिक्त विभिन्न ब्रांड के 1048 रेपर, स्टीकर, ढक्कन, सीलिंग, खाली शराब की बोतले एवं पैकिंग संबंधी सामग्री भी बरामद हुई।

जिस पर शराब तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्तों (1) पंकज कुमार गोयल पुत्र राधेश्याम (2) प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश (3) मनीष अरोड़ा पुत्र नरेश अरोड़ा (4) प्रतीक पुत्र राकेश (5) विनोद पुत्र सत्यवीर को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली नगर पर धारा – 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 349/350 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रारंभिक जांच में उक्त बरामद शराब की बोतलों पर रक्षा कर्मियों के लिए बिक्री संबंधी लेबल एवं अन्य सामग्री पाई गई, जिनका दुरुपयोग कर शराब को अवैध रूप से बेचना प्रकाश में आया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह करनाल हरियाणा से शराब को सस्ते दाम पर खरीदकर लाये थे तथा उक्त शराब पर वह डिफेंस व उत्तराखंड के नकली होलोग्राम एवं स्टीकर लगाकर उसे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

अभियुक्तो से बरामद अवैध शराब की आपूर्ति के स्रोत, अन्य संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button