उत्तराखंडदेहरादून

किसानों की सच्ची हितैषी रही कांग्रेस सरकार: महर्षि

Spread the love

देहरादून, 28 अक्टूबर।उत्तराखंड  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कांग्रेस पर गन्ना किसानों का साथ न देने संबंधी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ करने से लेकर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और चीनी मिलों को आर्थिक सहायता देने तक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

साथ ही महर्षि ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों का ₹71,680 करोड़ का कर्ज माफ किया था। वहीं, उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी और हरीश रावत के कार्यकाल में गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य ₹250 से बढ़ाकर ₹285 प्रति क्विंटल किया गया। चीनी मिलों को वित्तीय सहायता देने और गन्ना किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए भुगतान की चरणबद्ध व्यवस्था बनाई और चीनी मिलों को राहत देने के प्रयास किए। महर्षि ने उमेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस से सवाल करने के बजाय सत्ताधारी दल से उसके दस वर्षों के कार्यकाल में किसानों के लिए किए गए कार्यों का हिसाब मांगना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button