
उत्तराखंड: 14 JULY 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश महासचिव एवं पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि आज जिला विकास सहकारी संघ देहरादून लिमिटेड के चुनाव दिनांक 14 जुलाई 2026 को संपन्न हुए, जिसमें सभापति उपसभापति और विभिन्न संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
इस दौरान अध्यक्ष पद पर भाजपा के राहुल गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मुकेश चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए, निदेशक पद पर श्री भूपेंद्र सिंह, श्रीमती निधि, श्री राहुल गुप्ता, श्री मुकेश सिंह चौहान,श्रीमती आशिमा काला, श्री रमेश रमोला, श्रीमती अमरेश रानी श्री पीयूष गौड़, श्रीमती मंजू रावत श्री तनुज श्री राकेश सेमवाल श्री दीवान सिंह श्री हर्ष मनी जुयाल एवं सरकार द्वारा नामित निदेशक श्री दयाराम संचालक बोर्ड में निर्विरोध निर्वाचित हुए और विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनिधि के रूप में उत्तराखंड सहकारी संघ में हितेश कुमार प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
उत्तराखंड राज्य सरकारी बैंक हल्द्वानी में श्री पूरन सिंह वर्मा और महिला में श्रीमती प्रीति सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए, साग और फल भाजी साग और फल भाजी हल्द्वानी में प्रतिनिधि के रूप में श्री लेखराज अग्रवाल एवं श्रीमती अंकित गुप्ता निर्मल रोड निर्वाचित हुए, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में श्री आदित्य कृष्णा पंडित एवं श्रीमती सुषमा कुकरेती निर्विरोध निर्वाचित हुए, राहुल गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं 2001 से जुड़कर विभिन्न नगर महानगर के पदों पर रहे और वर्तमान मे जलागम बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रमेश गढ़िया जी के प्रतिनिधि हैं।
मुकेश चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कावली रहे, पूर्व में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी भी रहे, आज के चुनाव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व लोक सेवा आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल शाह,पूर्व निदेशक संजय थापा, पूर्व अध्यक्ष हरदीप सिंह लकी, भाजपा नेता राजीव चौहान, मनजीत रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल चावला, अजय कुमार सूद, पूर्व अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, लेखराज अग्रवाल, भेषज संघ उपाध्यक्ष श्री संजय काला जी, मुकेश शर्मा जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सती, श्री कैलाश वाल्मीकि, श्री दीवान सिंह, सीटू भाई, नितिन रावत एवं कई कांग्रेसी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



