देहरादून

भारूवाला ग्रांट में गंदगी का सम्राज्य !

उत्तराखंड: 26 अप्रैल 2024 , देहरादून। आज भारू वाला ग्रांट वार्ड नंबर 79 के लोगों ने चारों तरफ गंदगी से परेशान होकर ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड के नेतृत्व में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौपा व सफाई की मांग की। इस अवसर पर पीयूष गौड ने कहा कि गंदगी की वजह से डेंगू चिकनगुनिया का प्रकोप फैल रहा है। भारु वाला ग्रांट में सेंट मैरी स्कूल के पास, सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिसे तत्काल साफ करने की आवश्यकता है‌। नगर निगम से सफाई की मांग की गई है। गौड ने बताया कि भारू वाला ग्रांट में मात्र तीन सफाई कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर सफाई नहीं हो पा रही हैं। किन कमियों के कारण यह सफाई कर्मचारी कम हुए हैं यह जांच का विषय है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बोर्ड भंग होने के समय 8 कर्मचारियों की सूची आई, जिसमें पांच के अकाउंट नंबर मैच नहीं किया। जिसके कारण सफाई कर्मचारी कम रह गए हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेश कुमार, एसपी दुबे, सुनील, सुशील, रामजी लाल, भूपेंद्र धीमान, सुदामा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button