उत्तराखंड

SAD NEWS: मैक्स खाई में गिरी, 08 सवारी की मौके पर दर्दनाक मौत..!


देहरादून/उत्तराखण्ड: 17 Nov.–2023:  शुक्रवार को (कुमांऊ ) जनपद  नैनीताल  स्थित:
 नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्क्त के बाद घायलों को खाई से निकालकर से सड़क तक पहुंचाया।

वही इसी के साथ क्षेत्र के प्रकाश मटियाली व रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 8 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। मैक्स गाड़ी में करीब 10 लोग बैठे थे।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू 38 साल, तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र 35 साल,  रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद 26 साल, योगेश पुत्र तुलसी प्रसाद 6 साल,  देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त 45 साल, नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू 26 साल, तरुण पनेरू पुत्र तुलसी पनेरू 5 साल हैं वहीं घयलों में रमेश पनेरू पुत्र लाल मणी 36 साल चालक, शिव राज सिंह पुत्र कुंवर सिंह 25 साल, नवीन सिंह पुत्र कुंवर सिंह 20 साल,  हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशन चंद्र 46 साल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button