
उत्तराखंड: 29 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली पटेल नगर, क्षेत्रान्तर्गत 29/11/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर चौकी बाजार क्षेत्र मे एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग / झगडा किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना व और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुड़दंग कर रहे 01 व्यक्तियों को 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।



