उत्तराखंडचारधामदेहरादून

आगामी चारधाम यात्रा के लिए 51 दलनायकों का विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरण

Spread the love

 उत्तराखंड: 28 MARCH 2026, आज शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन तथा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 यातायात निरीक्षकों को जनपद देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में स्थानान्तरित / तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न जनपद/वाहिनियों में रिक्तियों के सापेक्ष, निर्धारित समयावधि पूर्ण होने एवं पदोन्नति के फलस्वरूप 5 दलनायकों को जनपद देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर और 34 दलनायकों को एसडीआरएफ, आईआरबी एवं पीएसी वाहिनियों में स्थानान्तरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button