उत्तराखंडदेहरादून

अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद् के सदस्य मां गंगा की आराधना में लीन नजर आए और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव हुआ

Spread the love

उत्तराखंड: 11 Nov. 2026, देहरादून /ऋषिकेश में पूर्णानंद घाट जनकी झूला में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में अन्तर्राष्ट्रीय  सहयोग परिषद्, देहरादून चौप्टर के 18 सदस्यों ने ने की गंगा आरती व हवन किया। परिषद् के अध्यक्ष श्री एस. एस. कोठियाल (आई.जी., सेवानिवृत्त) ने कहा पूर्णानंद घाट आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। महिला गंगा आरती पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और नदी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन ने पूर्णानंद घाट जनकी झूला को अलौकिक स्वरूप प्रदान कर दिया, जहां श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस शुभ अवसर पर परिषद् के सभी सदस्यों ने माँ गंगा की दिव्य आरती में सम्मिलित होकर देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं परस्पर सहयोग की भावना हेतु प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुए हवन से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। भक्ति गीतों, घंटियों और शंखध्वनि की समवेत गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। श्रद्धालु हाथ जोड़कर मां गंगा की आराधना में लीन नजर आए और घाट पर आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव हुआ।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की।

इस अवसर पर परिषद् के परिषद् के अध्यक्ष श्री एस. एस. कोठियाल (आई.जी., सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष श्री दिनेश भट्ट (आई.जी., सेवानिवृत्त), श्री अरुण शेखर बहुगुणा, श्री रोहित कोछगांवे, श्री अनिल सैनी, श्रीमती मंजू भट्ट, श्रीमती स्नेहलता भट्ट, श्रीमती सुभाषिनी, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती साधना बहुगुणा, श्रीमती सरोज नौटियाल, श्रीमती प्रिया पाण्डेय, श्रीमती पल्लवी शुक्ला आदि सदस्य उपस्थित रहे।

ऋषिकेश में महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से मुख्य रूप से गंगा आरती में ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी, प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button