उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजनसामाजिक

वृक्षारोपण अभियान: भाजपा ही करती है संस्कृति का संवर्धन : MLA.

देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 JULY .. 2023: रविवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल में विधायक खजानदास  के निर्देशन व मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न वार्डो में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमे सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंडल क्षेत्र में फलदार पेड़ो का रोपण किया गया।

वही इस अवसर पर  राजपुर रोड विधानसभा के लोकप्रिय विधायक खजानदास जी ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो संस्कृति का संवर्धन करती है व पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इसी अनुरूप अपना योगदेना देता है।

इस दौरान  प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने सभी कार्यकर्ता बंधुओ को हरेला पर्व की बधाई दी व उनसे अपेक्षा की हर कार्यकर्ता इन रोपित पोधो की देखभाल करें।

वही इस मौके पर अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम होने है, जिसमे सभी कार्यकर्ता बंधुओ का हमे निरंतर सहयोग मिल रहा है।

वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल,पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गोयल,संजीव विज(मीडिया प्रभारी)अम्बेडकर नगर मंडल,  पवन त्रिपाठी, पार्षद मनोज जाटव, अनिता गर्ग, रोहन चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वीरेश जैन, एससी मोर्चा अध्यक्ष निखिल टेश्वर, शक्तिकेंद्र संयोजक लव अग्रवाल, संजय चौहान, भाग सिंह नेगी, नरेश जाटव, कार्यकर्ता सूची थपलियाल, मंजू चौहान, रानी आर्य, डॉ. जीएन राव, विवेक बिरला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button