उत्तराखंडहरिद्वार

फैक्ट्री से विभिन्न कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयां भारी मात्रा में की जब्त।

Spread the love

हरिद्वार /उत्तराखण्ड: 11 Feb.–2024:  सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार हाल ही में हरिद्वार जनपद में थाना गंग नहर क्षेत्र में एक बंद पड़ी दवा फैक्ट्री पर उत्तराखंड एसटीएफ एवं ड्रेस कंट्रोलर टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा जिसमें भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की दवाइयां भारी मात्रा में पकड़ी गई पकड़ी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार स्थित एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देकर बताया एसटीएफ टीम व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम द्वारा माधवपुर रोड सालियर थाना गंगनहर रुड़की में एक बंद पड़ी फार्मा फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार करते हुए फैक्ट्री से भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां के साथ दवाइयां बनाने के कच्चे माल को जब्त किया गया है।

वही जिसमें  उन्होंने बताया कि एसटीएफ को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम माधोपुर सालियर क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी पैंथर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जो पहले दवाइयां बनाने का काम करती थी जो 2018 से बंद हो रखी है परंतु उसका मालिक शाहरुख खान अभी भी भिन्न-भिन्न मार्केटिंग कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयां को बनाकर पर सीधे बाजार में बेच रहा है, इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम ने ड्रग्स विभाग की एसटीएफ के साथ उक्त बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारकर मौके से कंपनी के संचालक शाहरुख खान पुत्र आमिर आजम खान निवासी माधोपुर, सलियार, रुड़की को पड़कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में जीवनरक्षण दवाइयां बरामद की गई है।

इसी के साथ ही एसटीएफ द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई से ज्ञात हुआ कि शाहरुख खान जो की 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है, और उक्त फैक्ट्री के लिए लाइसेंस दो टेक्निकल स्टाफ बतौर केमिस्ट नितिन त्यागी एवं सगरेंद्र कौर की फार्मा डिग्री के आधार पर विभिन्न प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां को बनाने का लाइसेंस ड्रग विभाग से प्राप्त किया गया था।किंतु अभी तक इस फैक्ट्री में कोई लैब टेक्नीशियन व कैमिस्ट नियुक्त नहीं है फिर भी इस फैक्ट्री में जीवन रक्षक दवाइयां का विनिर्माण हो रहा था,मौके पर फैक्ट्री से पीएचसीएल एल्डर,केमिस्ट फार्मा स्यूटिकल्स मार्केटिंग कंपनी का लोगों लगाकर डिक्लोफेनरे, एसएपी,निमेसुलैड,रेंटीडाइन,वाई-डोरा,फोर्स1,पैरासिटामोल आदि जीवन रक्षक दवाइयां को बनाया जा रहा था जिन्हें भारी मात्रा में कब्जे में लिया गया।

इस मौके पर एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि फैक्ट्री मालिक शाहरुख खान के विरुद्ध वर्ष 2019 में भी ड्रग्स विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें न्यायालय रोशनाबाद से अभियुक्त शाहरुख खान के विरुद्ध वारंट भी जारी किया हुआ है,अभियुक्त शाहरुख खान को जेल भेजा दिया गया है। उक्त जगह पर फैक्ट्री में बिना केमिस्ट की निगरानी में दिहाड़ी वाले मजदूरों की सहायता से दवाइयां बनाई जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button