
उत्तराखंड: 26 Oct. 2026, देहरादून। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को कल उर्मिला की सीबीआई कोर्ट में पेशी है : उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में देहरादून सीबीआई कोर्ट में उर्मिला सनावर के बयान होने थे, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उर्मिला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी. अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी की जांच से जुड़े मामले में उर्मिला से पूछताछ हुई थी. 23 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश होकर उर्मिला ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी थी.
वही जिसमें अंकिता भंडारी केस के कारण भी चर्चा में थीं–अभिनेत्री उर्मिला सनावर पिछले कुछ समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो और उसमें कथित वीआईपी के नाम को लेकर सुर्खियों में थीं। इस प्रकरण में उनकी सीबीआई कोर्ट में प्रस्तावित पेशी की भी चर्चा थी। बताया जा रहा था कि उन्हें नार्को टेस्ट के संबंध में अपनी सहमति या असहमति दर्ज करानी थी। ऐसे में कोर्ट में पेशी से ठीक एक दिन पहले उनकी गिरफ्तारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।



