जानें… होली के दिन कोई ग्रहण आता है तो उसका असर क्या पड़ता है?

उत्तराखण्ड/डेस्क: 01 MARCH.2026, शनिवार को देहरादून। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण है, उस पर शनि की भी छाया पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार यदि होली के दिन कोई ग्रहण आता है तो उसका असर सौ गुणा ज्यादा पड़ता है।
होली के दिन चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस ग्रहण का असर घुलंडी के दिन भी रहेगा। इससे पहले 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण भी है जो भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। 25 दिनों के भीतर ग्रहण को भी शुभ नहीं माना जाता है। इस ग्रहण का प्रभाव छ: महीने तक देखने को मिलेगा। इस ग्रहण की वजह से बड़े स्तर पर जनसंहार भी देखने को मिल सकता है, बड़ी प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ जगह – जगह झगड़े देखने को मिलेंगे। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। व्यापार के हिसाब से भी ग्रहण को अच्छा नहीं माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण में शनि की छाया पड़ने से भी बड़ी – बड़ी विपदाएं आएगी और कोई बड़ा एक्सिडेंट तक देखने को मिल सकता है, आत्महत्याओं की घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्रहण का असर अच्छा नहीं माना जा रहा है, इसके प्रभाव से बचने के लिए भगवान विष्णु के नाम का जप सूतक काल और ग्रहण काल में करना चाहिए। अपने कर्मचारियों को विशेष रूप से खुश करना चाहिए।



