
उत्तराखंड: 16 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को परेड ग्राउंड मेंबन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस कांफ्रेस की अध्यक्षता श्री दीपक भाटिया बन्नू बिरादरी अध्यक्ष द्वारा की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संतोख सिंह नागपाल द्वारा बताया गया की 20 को अक्टूबर, 181 फुट 79दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे शोभा यात्रा श्री गोपीनाथ मंदिर से कालिका माता भवन में पहुंचेगी वहां पर भवन श्री कालिका मंदिर समिति एवं संगीत मंडली द्वारा स्वरूपों का स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद शोभायात्रा मोती बाजार ,राजपुर रोड , एश्लेहॉल से होती हुई परेड ग्राउंड में 20 को अक्टूबर 4:30 बजे पहुंचेगी एवं 5:30 बजे लंका दहन होगा इसके उपरांत 6:05 पर 181 फुट रावण दहन होगा इसके उपरांत 6:30 से 7:30 बजे तक भव्यआतिशबाजी का आयोजन होगा

इसके उपरांत शोभायात्रा दर्शन लाल चौक से होती हुई घंटाघर पलटन बाजार से कालिका मार्ग में वापस पहुंचेगी एवं इसके अगले दिन भरत मिलाप 21 को अक्टूबर बुधवार को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण से कालिका मंदिर मार्ग से चकराता रोड कनॉट प्लेस घंटाघर से राजपुर होती हुई ओरिएंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड में पहुंचेगी।
वहां पर स्वरूपों की पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड घंटाघर पलटन बाजार कोतवाली धामावाला राजा रोड हनुमान चौक से मोती बाजार होती हुई कालिका मार्ग पर समाप्त होगी। इस बार विशेष रूप से रावण का पुतला जिसकिर लंबाई 181 फुट की है जो अपने आप में देखने लायक है।
इस दौरान प्रेस कांफ्रेस में मुख्य रूप से दशहरा कमेटी के महामंत्री पंकज कालरा ,कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो, ग्राउंड प्रमुख हरीश डोरा, संजय चांदना, अशोक वर्मा राज्य मंत्री एवं सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, अमित कपूर अध्यक्ष बन्नूस्कूल, संजीव विरमानी, रसिक भाटिया, वेद प्रकाश शर्मा, संजीव विज मीडिया प्रभारी, मनोज साहनी, योगेश व्यास,एवं समस्त कार्यकरणी केसदस्य उपस्थित हुए।



