देहरादून

राजधानी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री

उत्तराखण्ड : 18 मई 2024, देहरादून। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखान शुरू कर दिया है। राजधानी दून के तापमान ने सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सात साल पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान कर सकती है। बढ़ते तापमान के चलते झुलसाने वाली गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ शुरू हुआ गर्म हवाओं का दौर देर शाम तक जारी रहा। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी समस्या का समाना करना पड़ा। इसका असर दोपहर में शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर कुछ ही वाहन देखने को मिले। वहीं, दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर रात तक रहा और दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं महसूस हो रही थीं।
चिलचिलाती गर्मी राजधानी वासियों को खूब परेशान कर रहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button