उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादूनशिक्षा

अध्यक्ष खण्डूडी अफ्रीका में 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुई!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 30 SEP.–2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अफ्रीका के घाना में आयोजित होने वाले 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे घाना के लिए उड़ान भरी।

वही जिसमें  66वें सीपीसी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की सदस्यता से अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य भाग लेंगे। सीपीए राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय विधानमंडलों को एक साथ लाने वाला एकमात्र संसदीय संघ है और सीपीए की सदस्यता में राष्ट्रमंडल भर में लगभग 180 संसद और विधानमंडल शामिल रहेंगे।

 वही इस दौरान  30 से 06 अक्टूबर तक अकरा, घाना में 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है, इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी भाग लेंगी| बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button