
उत्तराखंड: 26 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में देहरादून सीबीआई कोर्ट में उर्मिला सनावर के बयान होने थे, जानकारी के मुताबिक लेकिन उससे एक दिन पहले ही उर्मिला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी। अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी की जांच से जुड़े मामले में उर्मिला से पूछताछ हुई थी. 23 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट में पेश होकर उर्मिला ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी थी. अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने के मामले में 26 Oct. 2026, सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पत्र भेजाए जबकि उर्मिला सनावर हरिद्वार पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जेल में हैं।
26 Oct. 2026, सोमवार को सुनवाई के दौरान सुरेश राठौड़ अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने पत्र भेजकर खराब स्वास्थ्य के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो पाने की जानकारी दी। वहीं, उर्मिला सनावर रविवार को हरिद्वार पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में हैं। ऐसे में वह भी अदालत में पेश नहीं हो सकीं। दोनों के पेश नहीं होने से अदालत ने सुनवाई अगली तारीख तक टाल दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने के मामले में सोमवार को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। वही जिसमें आज 26 Oct. 2026 को पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर दोनों के CBI कि अदालत में नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब मामले में अगली तारीख पर सुनवाई होगी।
इसी सिलसिले में सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने पहले नार्को टेस्ट कराने पर सहमति दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों को अपनी सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए पेश होने को कहा था। सूत्रो के मुताबिक अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े दावों की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है।



