
उत्तराखंड: 05 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित । जिला अस्पताल, देहरादून में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक त्यागी (PT) ने महज 11 माह के रनिंग सफर में अपनी पहली फुल मैराथन (42.2 किमी) सफलतापूर्वक पूरी कर मेडल प्राप्त किया। शून्य से रनिंग की शुरुआत कर इतने कम समय में फुल मैराथन तक पहुंचना उनके अनुशासन, निरंतरता और समर्पण को दर्शाता है।
उनकी यह उपलब्धि 5th Edition of Sarmang Dehradun Marathon 2026 में हासिल हुई। मैराथन में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में धावकों ने प्रतिभाग किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह मैराथन World Athletics Certified तथा AIMS Certified है और इसे उत्तराखंड की एकमात्र AIMS-certified marathon के रूप में पहचान प्राप्त है। यह Boston Marathon Qualifier Race भी है।
फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता और खेलों से जुड़े रहने वाले डॉ. आलोक (PT) ने अपने व्यस्त चिकित्सकीय दायित्वों के साथ लगातार प्रशिक्षण करते हुए यह मुकाम हासिल किया। पिछले 11 महीनों में उन्होंने 5K, 10K, हाफ मैराथन तथा 30–32 किमी की लंबी दौड़ों के बाद पहली बार 42.2 किमी की चुनौती पूरी की।
इस दौरान डॉ. आलोक (PT) का कहना है कि “यह उपलब्धि केवल 42.2 किमी की दूरी पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और स्वयं पर विश्वास की जीत है। यदि सही दिशा में लगातार मेहनत की जाए तो अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।”
उनकी यह उपलब्धि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाले समय में अनेक लोगों को रनिंग और शारीरिक सक्रियता के लिए प्रेरित करने वाली है।



